अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार: 10 किलो गांजे के साथ यूपी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
कबीरधाम। थाना सिटी कोतवाली एवं ए.एन.टी.एफ. (ANTF) पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नया बस स्टैंड, यादव होटल के पास से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 किलो 98 ग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी: रामू सिंह (22 वर्ष), निवासी- करनौली, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश)।
बरामदगी: 10.098 किग्रा गांजा (कीमत ~₹5 लाख) और Oppo A6x मोबाइल (कीमत ~₹10,000)।
कार्रवाही: थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 419/2026, धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।
मुखबिर की सूचना पर रेड:
एसपी जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड से छिरहा मार्ग पर एक युवक बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लपेटा गांजे का पैकेट बरामद हुआ।
पुलिस अब गांजे की सप्लाई चेन और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस ने पिछले दो दिनों के भीतर चिल्फी और कोतवाली थाने में कार्यवाही करते हुए कुल 5 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर ₹27.63 लाख का मशरूका जप्त किया है।
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार: 10 किलो गांजे के साथ यूपी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कबीरधाम।