कवर्धा/सहसपुर लोहारा (13 अक्टूबर 2026):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत वनमंडल सहसपुर लोहारा द्वारा विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता, वृक्षारोपण और ग्रामीणों के कौशल विकास को बढ़ावा देना था।
ग्रामीणों को दिया गया रोजगारपरक प्रशिक्षण
अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को व्यावहारिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया। इसके तहत ग्रामीणों को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और मोबाइल रिपेयरिंग जैसे रोजगारपरक विषयों में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कवर्धा-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सहसपुर लोहारा वन परिक्षेत्र में आयोजित गतिविधियों में उपवनमंडल अधिकारी शिवेंद्र भगत एवं वन विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा कौशल उन्नयन की गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
"हरियाली, स्वच्छता और कौशल विकास से ही बनेगा सशक्त गाँव, समृद्ध भारत।"
अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ एवं बिंदु:
अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान